नई दिल्ली,17 अक्टूबर 2024 (ए)। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ समन्वयक, बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगोई और मोहन मार्कम को तत्काल प्रभाव से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए 13 नवंबर और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड विधानसभा में कुल 81 सीटें हैं। राज्य में चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर आकर फिर से सीएम पद पर बने हुए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur