अंबिकापुर@खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को दी गई साइबर क्राइम से बचने की जानकारी

Share

अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस द्वारा आयोजित साइबर जागरूकता अभियान के तहत छोटे बच्चों में खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढिय़ों को वर्तमान समय के अपराधों से परिचित कराकर साइबर सुरक्षा का महत्व बताते हुए साइबर घटनाओं से सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिताओं के दौरान बच्चों ने खेल में हिस्सा लिया, जिनमें साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्नों पर आधारित म्जि़, दौड़, और अन्य मनोरंजक गतिविधियां शामिल थीं। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सरल और रोचक तरीके से साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताया गया। जैसे अपनी गोपनीय जानकारी अन्य व्यक्तियों से साझा न करना, पोक्सो एक्ट सहित बाल संरक्षण अधिनियम की जानकारी देते हुए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग की जानकारी दी गई। आयोजन में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और उनके बीच साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी। बच्चों ने यह सीखा कि इंटरनेट का उपयोग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस प्रकार से सुरक्षित रहना चाहिए। इस दौरान महिला थाना पुलिस टीम, साइबर वॉलंटियर्स श्रुति तिवारी, अतुल गुप्ता, और विक्की गुप्ता शामिल रहे।


Share

Check Also

कबीरधाम@ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दम्पत्ति की मौत

Share कबीरधाम,20 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्री मानसून के पहले हो …

Leave a Reply