Breaking News

अंबिकापुर,@स्वैच्छिक संगठनों ने स्व.रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

Share


अंबिकापुर,11 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र में स्व. रतन टाटा के निधन के पर संगोष्ठी आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विद्या दीदी ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन समाज एवं देश के लिए कम लोग जीते हैं उन्हीं में से एक थे स्व. रतन टाटा। हम सभी को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिला है। समाजसेविका वन्दना दाा ने कहा कि रतन टाटा सदैव देश के लिए सोचे एवं भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किए। वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय ने अपने कहा कि रतन टाटा ने अद्यौगिक जगत में शीर्ष पायदान पर तो थे ही साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। साहित्यकार संतोष दास सरल ने कहा कि विशेष कर हम सभी समाज सेवियों के लिए रतन टाटा जी एक आदर्श के रूप में हैं। युवा समाजसेवी अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि रतन टाटा एक प्रतिष्ठित उद्योगपति के साथ-साथ एक अच्छे इंसान थे।हम सभी के लिए उनका जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। समाजसेवी मनोज भारती, विजय शंकर तिवारी, उमाशंकर पाण्डेय, संतोष तिवारी, आशीष अग्रवाल, विजय उपाध्याय, विशाल शर्मा, सुनिधि शुक्ला, रश्मि सोनी, लक्की तिवारी एवं अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने -अपने विचार व्यक्त किए।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply