अंबिकापुर,04 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शहर के एक युवती ने अपने आर्मी पति सहित सास, ससुर, ननद और नन्दोई पर दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार सभ्या गुप्ता पिता प्रकाश गुप्ता 32 वर्ष शहर के देवीगंज रोड की रहने वाली है। उसका विवाह वर्ष 2018 में आर्मी में मेजर के पद पर मानेसर हरियाणा में पदस्थ शेखर गुप्ता पिता मिथिलेश गुप्ता निवासी नजफगढ़ दिल्ली के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद ससुराल में पति के अलावा सास माया गुप्ता,ससुर मिथिलेश गुप्ता,ननद प्रीति गुप्ता,नन्दोई ऋषि गुप्ता साथ में रहते थे। विवाह दौरान पिता ने दहेज में कार,जेवर, चांदी के बर्तन, सोफा,पलंग,वाशिंग मशीन,टीव्ही सहित अन्य घरेलू सामान व तिलक में नगद दो लाख 11 हजार रुपये, सोने का चैन, अंगूठी, ब्रेसलेट, ससुर व नन्दोई को सोने की अंगूठी, सास व ननद को सोने के टाप्स व अंगूठी दिया था। इसके बाद भी ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था।
इसके बाद पति व ससुर ने फ्लैट खरीदने के लिए 35 लाख रुपये मांगा,जिस पर विवाहिता के पिता ने 9 लाख 70 हजार रुपये दिए। इसके बाद भी प्रताडऩा नहीं थमा और ननद,नन्दोई ने कमरे में बंद करके सादे कागज पर यह लिखवाकर दस्तखत कराया कि उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार ससुराल पक्ष के लोग नहीं होंगे। पीडि़ता प्रताडऩा से परेशान होकर मायके अंबिकापुर चली आई और मामले की रिपोर्ट महिला थाना में दर्ज कराई । महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति शेखर गुप्ता, सास माया गुप्ता, ससुर मिथिलेश गुप्ता, ननद प्रीति गुप्ता, नन्दोई ऋषि गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur