Breaking News

मुंबई@सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से संक्रमित

Share


मुंबई,11 जनवरी 2022 (ए)।
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को कोविड की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रिश्तेदार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनकी रिश्तेदार रचना ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया और उनके लक्षण मामूली हैं। रचना ने कहा,उन्हें हल्का कोविड है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि उन्हें निरंतर देखभाल की जरूरत है इसलिए उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा जाना चाहिए।


Share

Check Also

अमरावती@महाराष्ट्र के अमरावती में ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर,7 मौतें

Share अमरावती,02 अक्टूबर 2026। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर शुक्रवार को भीषण …

Leave a Reply