मुंबई,11 जनवरी 2022 (ए)। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को कोविड की जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी रिश्तेदार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उनकी रिश्तेदार रचना ने बताया कि 92 वर्षीय गायिका को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एक आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया और उनके लक्षण मामूली हैं। रचना ने कहा,उन्हें हल्का कोविड है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि उन्हें निरंतर देखभाल की जरूरत है इसलिए उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा जाना चाहिए।
Check Also
नई दिल्ली@अभिषेक बनर्जी के बाद अब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला…सिर फूटा
Share नई दिल्ली,31 मई 2026। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur