Breaking News

नई दिल्ली@ 5000 करोड़ के ड्रग्स केस में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन

Share

दुबई से जुड़े हैं कोकेन के तार
नई दिल्ली,03 अक्टूबर 2024 (ए)।
5000 करोड़ से अधिक के कोकेन और थाईलैंड का गांजा बरामद किए जाने के मामले में मास्टरमाइंड तुषार गोयल का कांग्रेस कनेक्शन सामने आया है। स्पेशल सेल को कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ तुषार गोयल के संबंध होने का पता चला है।
तुषार गोयल 2022 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन रहा है। दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद होने के बाद तुषार गोयल के कई कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो सामने आए हैं।इसने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के आरटीआई सेल का चेयरमैन होने की बात लिखी है। आरोपित ने डिग्गी गोयल नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाया हुआ है। तुषार गोयल ने स्पेशल सेल की पूछताछ में इस बात का पर्दाफाश किया है। 5000 करोड़ से अधिक की कोकेन के तार दुबई के वीरू नाम शख्स से जुड़े पाए गए हैं। वह कई देशों में ड्रग्स की आपूर्ति करता है। ड्रग्स की खरीद फरोख्त के लिए दुबई डी कंपनी का एक सेफ जोन है। ऐसे में डी कंपनी और दुबई से इस 5000 करोड़ की कोकेन के तार जुड़ने के एंगल पर स्पेशल सेल पूछताछ कर रही है। इसमें मुंबई कनेक्शन भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बड़ी खेप मुंबई जाना था। मुंबई में किन लोगों के पास कोकेन की आपूर्ति की जाती इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply