@ बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर ने की घर वापसी
महेंद्रगढ़,03 अक्टूबर 2024 (ए)। हरियाणा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के टिकट पर सिरसा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके अशोक तंवर ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। राहुल गांधी की उपस्थिति में भूपेंद्र हुड्डा ने तंवर को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। एक तरह से अशोक तंवर की घर वापसी हुई है। कुछ साल पहले कांग्रेस की आंतरिक कलह के चलते उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन अब विधानसभा चुनाव के नजदीक आकर उन्होंने फिर से कांग्रेस जॉइन की है। तंवर का पार्टी में वापस आना कांग्रेस के लिए मजबूती का संकेत है, जबकि भाजपा के लिए यह एक बड़ा राजनीतिक झटका है।सूत्रों के मुताबिक अशोक तंवर राज्यसभा न भेजे जाने से नाराज होकर लोकसभा चुनाव से पहले से बीजेपी में चले गए। उन्होंने भाजपा की टिकट से सिरसा लोकसभा से चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें वहां हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब एक बार फिर तंवर ने कांग्रेस में घर वापसी की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur