Breaking News

नई दिल्ली@जब तक तोड़ेंगे नहीं,तबतक छोड़ेंगे नहीं

Share


नई दिल्ली,06 जून 2024 (ए)।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से टीएमसी नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने मुलाकात की है। दोनों नेताओं के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात हुई है। मुलाकात के दौरान इंडिया अलायंस की केंद्र में सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई।लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद अब सरकार गठन की तैयारी चल रही है। एनडीए ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को
अपना नेता चुन लिया है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी दल 7 जून को बैठक करने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस अभी भी सत्ता मोह छोड़ नहीं पाई है। हालांकि बुधवार हुई इंडिया अलायंस की बैठक में विपक्ष ने संसंद में विपक्ष में रहने का फैसला लिया। इसके बावजूद गठबंधन के अन्य घटक दल सत्ता का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं और जोड़-तोड़ में लगे हुए हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply