Breaking News

नई दिल्ली@नरेंद्र मोदी 9 जून 2024 को लेंगे पीएम पद की शपथ

Share


नई दिल्ली,06 जून 2024 (ए)।
मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की गुरुवार (6 जून) को नई डेट आई। खबर के मुताबिक, मोदी 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ले सकते हैं। पहले 8 जून को शपथ लेने की खबरें थीं।
सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीते सभी मंत्री इस बार भी रिपीट होंगे। विवाद से जुड़े चेहरों के नाम मंत्री पद की लिस्ट से काटे जा सकते हैं। चुनाव हारीं स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को पार्टी एक और मौका दे सकती है। इन्हें फिर से मंत्री पद मिल सकता है।


दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर को अहम बैठक हुई। इसमें अमित शाह और राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में नई सरकार बनाने, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को मंत्रिमंडल में जगह देने और शपथ ग्रहण की तैयारियों समेत कई मुद्दों पर चर्चा की खबर है।


लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली हैं। यह बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। हालांकि, एनडीए ने 293 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। एनडीए में भाजपा के अलावा 14 सहयोगी दलों के 53 सांसद हैं।गठबंधन में चंद्रबाबू की टीडीपी 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।


सूत्रों के मुताबिक, भाजपा लोकसभा स्पीकर का पद भी अपने पास रखेगी। पहले जेडीयू और टीडीपी के मांगने की खबरें थीं। जेडीयू की नजर रेलवे-कृषि मंत्रालय के साथ बिहार के लिए विशेष पैकेज पर है। टीडीपी ने 5 मंत्रालयों और लोकसभा स्पीकर पद की मांग रखी है। इनमें ग्रामीण विकास, आवास और शहरी मामले, बंदरगाह और शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जल शक्ति मंत्रालय शामिल हैं।बीजेपी वित्त मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार भी मांग रही है। आंध्र प्रदेश में फ्री की योजनाओं के चलते आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इसलिए नायडू चाहते हैं कि वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार उन्हें मिले।केंद्र सरकार के 10 सबसे ताकतवर और समृद्ध मंत्रालय- गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, रेलवे, सूचना प्रसारण, शिक्षा, कृषि, सड़क परिवहन और सिविल एविएशन हैं। अकेले बहुमत ​होने से 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी बड़े विभाग अपने पास रखे थे।


लोकसभा चुनाव के नतीजों में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा नुक¸सान हुआ है. यूपी में बीजेपी ने सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन 33 पर ही पार्टी सिमट गई. हालांकि केंद्र में शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश में बदलाव की संभावना जताई जा रही है.योगी सरकार के दो मंत्री भी सांसद चुने गए हैं. पीलीभीत से जितिन प्रसाद तो हाथरस ने अनूप प्रधान वाल्मीकि ने जीत हासिल की है. ऐसे में अब इन दोनों सांसदों को विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. साथ ही दोनों मंत्रियों की जगह कैबिनेट में नए चेहरों को जगह मिलेगी और संगठन की समीक्षा के बाद कई बदलाव किए जाएंगे.बताया जा रहा है कि योगी कैबिनेट में नए चेहरों पर मंथन केंद्र में शपथ के बाद होगा. हालांकि अब यह भी देखना होगा कि योगी के मंत्री को केंद्र में जगह मिलती है. या नहीं. फिलहाल जितिन प्रसाद अभी पीडब्ल्यूडी मंत्री और अनूप प्रधान राजस्व राज्य मंत्री हैं.


नरेंद्र मोदी ९ जून को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेंगे। एनडीए की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों समेत दुनिया के कई देशों के नेताओं को न्योता भेजा गया है। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भूटान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और मॉरिशस समेत कई पड़ोसी देशों को न्यौता भेजा है। इसके साथ ही भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध रखने वाले दूसरे देशों के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा गया है।


नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भूटान के नरेश, श्रीलंका के राष्ट्रपति, नेपाल, बांग्लादेश और मॉरिशस के पीएम को न्योता भेजा है। लगातार तीसरा टर्म जीतने पर दुनिया भर के नेताओं ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।अमेरिक के राष्ट्रपति जो बाइडेन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी बधाई संदेश भेजे हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने नरेंद्र मोदी को फोन करके चुनाव में जीत की बधाई दी। इसके बाद नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।


जेडीयू सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार ने तीन मंत्रालय की मांग रखी है। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ ही चार सांसद पर एक मंत्रालय का फार्मूला सरकार के सामने रखा है।देश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 293 और इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। नीतीश कुमार एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू के नेता हैं। उन्होंने बिहार में 12 सीटों पर जीत हासिल की है। इस लिहाज पर उनका होना एनडीए के लिए बहुत अहम है। वहीं जेडीयू सूत्रों के हवाले से खबर है कि नीतीश कुमार ने तीन मंत्रालय की मांग रखी है। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ ही चार सांसद पर एक मंत्रालय का फॉर्मूला सरकार के सामने रखा है। दरअसल 12 सांसद जेडीयू के है, इसलिए वह 3 मंत्रालय चाहती है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक नीतीश कुमार रेल, कृषि और वित्त मंत्रालय चाहते हैं। बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय प्राथमिकता में है।


बिहार में नीतीश कुमार ने 16 और बीजेपी ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. नीतीश की जेडीयू और बीजेपी ने एक बराबर 12-12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीती हैं, इस लिहाज से वह बहुमत से दूर है। ऐसे में एनडीए के लिए 12 सीटें जीतने वाले नीतीश कुमार और 16 सीटें जीतने वाले चंद्रबाबू नायडू काफी अहम हैं। सरकार बनाने के लिए दोनों ही नेताओं की एनडीए को जरूरत होगी। दोनों पर ही नई सरकार को काफी ध्यान देना होगा। दोनों ही सहयोगियों को नाराज करना सही नहीं होगा। ऐसे में सूत्रों के हवाले से नीतीश कुमार की मांग सामने आई है। वह मोदी 3.0 सरकार में तीन मंत्रालय चाहते हैं।


Share

Check Also

आगरा @आगरा में 250 साल पुरानी मजार पर चला बुलडोजर

Share जिला प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाईआगरा,16 जून 2026। आगरा में मंगलवार को एमजी रोड …

Leave a Reply