Breaking News

उज्जैन@रेप के केस में उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार

Share


उज्जैन,04 अप्रैल 2024 (ए)।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर डॉ अभय सिंह खराड़ी को बड़वानी महिला पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। खराड़ी पर एक महिला कर्मचारी ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस मामले में 4 दिन पहले बड़वानी में एफ आईआर दर्ज होने के बाद से खराड़ी फरार चल रहे थे।


खराड़ी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने चार सदस्यीय टीम बनाई थी और उनकी तलाश में कई जिलों में पहुंची थी। हालांकि पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था। इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि खराड़ी
भोपाल में है। जिसके बाद सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें सेंट्रल जेल भेज दिया गया।


खराड़ी महीने भर पहले ही उज्जैन में डिप्टी कलेक्टर के पद पर ट्रांसफर होकर आए थे। इससे पहले तक वे बड़वानी में पदस्थ थे। वहां की एक महिला कर्मी ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडç¸ता ने 29 अप्रैल को बड़वानी के महिला थाने में खराड़ी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply