20 साल से चल रहा था फरार
मुंबई,23 मार्च 2024 (ए)। मुंबई की क्राइम ब्रांच को आज एक बड़ी सफलता मिली है। मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई डिपोर्ट कर लिया गया है। प्रसाद 20 साल से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी किया हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को चीन से मुंबई लाए हैं। 2020 में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर प्रसाद पुजारी की मां इंदिरा विट्ठल पुजारी को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था। गैंगस्टर पुजारी पर मुंबई में हत्या और लोगों को धमकाने के कई आरोप दर्ज हैं। प्रसाद पुजारी मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच से बचकर चीन भाग गया था। इसके बाद इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।पुलिस के मुताबिक, 62 वर्ष की इंदिरा और दो अन्य पर मुंबई के एक बिल्डर से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा था। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान सुनील अंगने (56) और सुकेश कुमार (28) के रूप में हुई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur