Breaking News

नई दिल्ली@तीन राज्यों में बीजेपी के नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी का ऐलान

Share


नई दिल्ली,22 मार्च 2024 (ए)।
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों में नए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति का ऐलान किया है। ये सभी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव बड़ी भूमिका निभाने वाले सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है।
इन्हें मिला यहां का प्रभार
पार्टी ने डॉ विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाया है। जबकि वहीं विजया रहाटकर और प​श्चिम दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा को राजस्थान का चुनाव सह-प्रभारी बनाया है। राजस्थान प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया है। राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर हरियाणा के चुनाव सह-प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी बनाए गए हैं.


Share

Check Also

जयपुर@जयपुर में अभिजीत दिपके को थप्पड़ मारने वाले थाने से छूटे,माला पहनाकर हुआ स्वागत

Share जयपुर,17 जून 2026। राजस्थान के जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत …

Leave a Reply