Breaking News

नई दिल्ली,@कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता हैजमानत याचिका का विरोध,सीबीआई ने कही चौंकाने वाली बात

Share

नई दिल्ली,18 मार्च 2024 ए)। शराब घोटाले के आरोपी आप नेता मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई हुई है। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया। सीबीआई ने सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कुछ हाई प्रोफाइल लोग गिरफ्तार हो सकते हैं। जांच चल रही है और आरोपी इसको नुकसान पहुंचा सकता है। मनीष सिसोदिया की तरफ से दलील देते हुए वरिष्ठ वकील ने कहा कि अदालत कार्रवाइयों में काफी देर हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर अदालती कार्रवाई धीमी गति से चलती रही तो आरोपी तीन महीने बाद जमानत के लिए गुहार लगा सकता है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply