Breaking News

बिलासपुर,@ढाबा संचालक ने आबकारी अधिकारी पर रिश्वत नहीं देने पर फर्जी मामले में फंसाने का आरोप लगाया

Share


बिलासपुर, 03 मार्च 2024 (ए)। ढाबा संचालक ने आबकारी अधिकारी पर 50 हजार रुपए नहीं देने पर देशी दारू की जब्ती बनाकर बड़े भाई को फंसाने का आरोप लगाया है. ढाबा संचालक ने इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज के साथ आबकारी निरीक्षक को पत्र सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है. मामला रतनपुर के गहलोत ढाबा का है. ढाबा संचालक आशीष सिंह गहलोत ने आबकारी निरीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि 2 मार्च को सुबह 10-11 बजे उसके ढाबे में मोटर साइकिल सीजी 10 एडब्ल्लू 2099 से एक युवक पहुंचा, जो अपने आप को आबकारी अधिकारी बताते हुए ढाबा में खोजबीन करने लगा. थोड़ी देर बाद एक स्कार्पियो में एक अधिकारी ढाबा पहुंचा. गाड़ी के ड्राइवर ने उसे बाहर बुलाकर पैदल नवापारा चौक तक ले जाकर कोरे कागज में जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाते हुए मेरी हाथ घड़ी को लूटकर रख लिया.मामला रतनपुर के गहलोत ढाबा का है. ढाबा संचालक आशीष सिंह गहलोत ने आबकारी निरीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि 2 मार्च को सुबह 10-11 बजे उसके ढाबे में मोटर साइकिल सीजी 10 एडब्ल्लू 2099 से एक युवक पहुंचा, जो अपने आप को आबकारी अधिकारी बताते हुए ढाबा में खोजबीन करने लगा. थोड़ी देर बाद एक स्कार्पियो में एक अधिकारी ढाबा पहुंचा. गाड़ी के ड्राइवर ने उसे बाहर बुलाकर पैदल नवापारा चौक तक ले जाकर कोरे कागज में जबरदस्ती हस्ताक्षर करवाते हुए मेरी हाथ घड़ी को लूटकर रख लिया।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply