-संवाददाता-
बलरामपुर,18 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर में स्थित महामाया मंदिर वह अन्य चार मंदिरों में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और एक साथ सभी मंदिरों के ताले तोड़ दिए हैं। अज्ञात चोरों ने मंदिरों से माता के कपड़े साउंड बॉक्स व दान पत्र की चोरी की है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।सुबह जब मंदिर के पुजारी घूमते टहलते मंदिर की तरफ पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ देखा तब मंदिर समिति वह स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी गई। तत्काल स्थानीय लोग मंदिर पहुंचे और उन्होंने देखा तो एक साथ सभी मंदिरों के ताले टूटे हुए थे। महामाया मंदिर से माता के कपड़े एवं साउंड बॉक्स गायत्री मंदिर से साउंड बॉक्स एवं दान पत्र संतोषी माता के मंदिर से दान पत्र एवं अन्य मंदिरों से भी विभिन्न सामान की चोरी की गई है। इस घटना के बाद तत्काल मंदिर समिति व मंदिर के पुजारी ने थाना को सूचना दिया है और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले भी कई बार मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। हैरान करने वाली बात यह है कि यह सभी मंदिर थाने के ठीक बगल में स्थित है।
Check Also
सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस
Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur