Breaking News

गाजियाबाद@महिला डीएसपी से फर्जी आईआरएस ने रचाई शादी

Share

फिर ऐसे हुआ मामलें में खुलासा


गाजियाबाद,11 फरवरी 2024 (ए)।
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए किए गए रिश्तों में कई बार झूठी जानकारी साझा कर लोगों को ठग लिए जाने के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश में तैनात एक महिला डिप्टी एसपी फर्जीवाड़े का शिकार हो गई। उनके साथ फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर शादी करने और लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.। शादी के बाद महिला पुलिस अधिकारी को अपने साथ हुए इस बड़े धोखे की जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने धोखेबाज से तलाक ले लिया.। लेकिन वो अपनी पत्नी के नाम पर लोगों से ठगी करता रहा। इससे तंग आकर डिप्टी एसपी ने गाजियाबाद के कौशांबी थाने में पूर्व पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।.
जानकारी के मुताबिक, पीडि़त महिला पुलिस अधिकारी का नाम श्रेष्ठा ठाकुर है, जो कि साल 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी हैं.। इस वक्त यूपी के शामली में तैनात हैं। श्रेष्ठा ठाकुर काफी तेज तर्रार पुलिस अधिकारी के रूप में पहचानी जाती हैं. लोग उन्हें लेडी सिंघम के नाम से भी जानते हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply