Breaking News

रांची@दो मंत्रियों के साथ चंपई सोरेन ने ली सीएम पद की शपथ

Share


रांची,02 फ रवरी 2024 (ए)।
चम्पई सोरेन झारखंड के अगले मुख्यमंत्री बन गए हैं। शुक्रवार दिन में करीब 12.20 बजे राजभवन में पद तथा गोपनीयता की शपथ ली। चम्पई सोरेन के साथ ही कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम और राजद के सत्यानंद भोक्ता ने राज्य कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद विधायकों को एकजुट रखने के लिए विशेष विमान से हैदराबाद ले जाया जा रहा है।झामुमो और कांग्रेस के 43 विधायक हैदराबाद रवाना। बहुमत सिद्ध होने तक वहीं रहेंगे। यह विधायकों को एकजुट रखने और जोड़तोड़ से बचाने की कवायद है। वहीं झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का मुद्दा शुक्रवार को संसद में गूंजा। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों को परेशान किया जा रहा है। लोकसभा से विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। इस बीच, भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सोरेन को पांच दिन की रिमांड पर भेजा है।झारखंड में चम्पई सरकार 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट का सामना करेगी। वहीं गिरफ्तारी के खिलाफ हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट जाने को कहा है। इससे पहले झारखंड में पूरे दिन सियासी उठापटक जारी रही। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ओर से चम्पई को नया नेता चुन लिया गया,फिर भी राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया था। चम्पई के शपथ ग्रहण पर असमंजस के बीच महागठबंधन के विधायकों को एकजुट रखने के लिए भी मशक्कत की जाती रही।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply