- संवाददाता –
कुसमी,01 फरवरी 2024 (घटती-घटना)।नगर पंचायत कुसमी में संचालित विभिन्न दुकानो पर नगर पंचायत एवं पर्यावरण संरक्षण की टीम नें प्लास्किट की रोक लगाने के छापेमार कार्यवाही की है, दरसल प्लास्टिक प्रदुषण से आम जनता को बचाने के लिये नगर पंचायत और पर्यावरण संरक्षण मंडल की संयुक्त टीम के द्वारा नगर में संचालित दुकानो प्रतिष्ठानो पर टीम के द्वारा दबिश दी गई और दुकानो में रखे प्लास्टिक के प्रतिबंधित पालीथीन को जत कर जुर्माने की कार्यवाही की गई, कुसमी के करीब 10 दुकानो में छापा मारा गया जहाँ से 14 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक जत कर 75 हजार का जुर्माना लगाया गया, कार्यवाही में पर्यावरण संरक्षण मंडल से हरिश तिवारी,नगर पंचायत से उप अभियंता महेन्द्र कुमार पैकरा, राजस्व उप निरीक्षक दीपिका सिंह,सहायक राजस्व निरीक्षक लखपति नाग,सफाई दरोगा कामेश्वर प्रसाद सहित नगर पंचायत के अन्य कर्माचारी गण शामिल रहे,बहरहाल प्लास्टिक प्रदुषण से पर्यावरण के साथ पशुओ को बचाने के लिये आम जनता को भी जागरुक होने की जरुवत है आज के समय में , देखा जाये तो प्लास्टिक लोगो का जरुवत बन गया है लेकिन कही न कही यह जरुवत नुकसान दायक साबित भी हो रहा है जिस वजह प्लास्टिक पर शासन प्रशासन रोक लगा रही है लेकिन आम जनता भी अपनी शहर और पशुओ की जान बचाने के लिये अपना अभिन्न योगदान दे सकते है, प्लास्टिक की जगह कपडा का झोला सहित अन्य वस्तुओ का इस्तेमाल करने की कोशिस करे तो शहर में प्लास्टिक से पर्यावरण प्रदुषण भी कम होगा और कई पशुओ की जाने भी बचेगी प्लास्टिक की वजह से…।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur