नई दिल्ली,20 जनवरी 2024 (ए)। विस्टेक्स एशिया के सीईओ संजय शाह को हैदराबाद के पास निधन हो गया। संजय शाह का निधन स्टेज गिरने की वजह से हुआ है। वो यहां अपनी कंपनी के सिल्वर जुबली कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। विस्टेक्स एशिया के सीईओ की उम्र 56 साल थी। उनका निधन शुक्रवार की सुबह हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक विस्टेक्स एशिया ने हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया था। यह ईवेंट 2 दिनों (18-19 जनवरी) का था। संजय शाह ने अपने कर्मचारियों के लिए इस मेगा सेलीब्रेशन के लिए कमरा भी बुक किया था। घटना के वक्त करीब 700 से अधिक लोग वेन्यू पर मौजूद थे। बता दें, ये सभी लोग एरियल शो देखने के लिए इकट्ठा हुए थे। तेलंगाना टुडे को इंसपेक्टर ए मनमोहन ने बताया,एक स्पेशल डिजाइन स्टेज बनाया गया था। जोकि कंक्रीट लेवल से 20 फीट क्रेन से ऊपर उठाया। इस उठाने में 6 एमएम की लोहे की तार का इस्तेमाल किया गया। दुर्भाग्य से लोहे के उस तार एक हिस्सा टूट गया और जिसकी वजह से स्टेज नीचे खड़े लोगों पर आ गिरा।स्टेज कंपनी के फाउंडर, सीईओ संजय शाह और कंपनी के प्रेसीडेंट राज डाटला के ऊपर गिरा। दोनों को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। लेकिन शुक्रवार की सुबह संजय शाह का निधन हो गया। वहीं, राज की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur