Breaking News

कोरबा@कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किसानों को किया बोनस प्रमाण-पत्र का वितरण

Share

कोरबा,26 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। जिले के लोकप्रिय विधायक व छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने जिलास्तरीय धान बोनस कार्यक्रम में कटघोरा कृषि धान उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के लगभग 13 हजार से अधिक किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस की राशि को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में डाला गया। बता दे कोरबा जिले के धान खरीदी वर्ष 2014-15 में कोरबा जिले के 13 हज़ार से अधिक किसानों को 52 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में डाले गए।
कटघोरा के कृषि धान उपज मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में किसानों, ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कटघोरा की पावन भूमि में दो साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई। छत्तीसगढ़ के किसानों से वादा किया गया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही दो साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे। मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मैं सभी किसानों को बधाई देता हूं। किसान आज काफी खुश हैं साथ ही राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। छत्तीसगढ़ सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया गया है । कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया है। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे। धान बोनस वितरण कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद्र पटेल,कोरबा जिला भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह,जोगेश लाबा, गोपाल मोदी, देवेन्द्र पांडे ,राजकुमार अग्रवाल,पवन गर्ग , ज्योतिनंद दुबे,संजय शर्मा,मनोज शर्मा,संतोष देवांगन,प्रफुल तिवारी ,नरेन्द्र देवांगन,धंनु दुबे,ललिता डिक्सेना, गायत्री जायसवाल,अक्षय गर्ग,विरेन्द्र जायसवाल,राजेंद्र टंडन ,लिलार गोस्वामी,हीरानंद पंजवानी ,देव दुबे,राधे यादव ,राम प्रताप जायसवाल ,रामप्रसाद कोराम ,रूपेश जायसवाल,विनोद जाय सवाल ,उमाकांत डिक्सेना,रघुराज सिंह , अब्दुल सुतांन , सुनील खांडे,अजय धनौदिया,जय गर्ग,समजीत सिंह, अभिलाष पाण्डेय, आयुष जायसवाल ,अतुल जायसवाल,मंदीप जायसवाल ,अनुराग दुहलानी ,दीपक जायसवाल ,तुषारसाहु ,श्याम सुंदर जायसवाल ,आदित्य साहू,विवेक ठाकुर , जिला कलेक्टर सौरभ सिंह, कटघोरा अनु विभागीय अधिकारी राजस्व ऋचा सिंह, तहसीलदार भूषण सिंह मंडावी, जोशी , शंकर मिश्रा धान उपज मंडी कटघोरा प्रबंधक विनोद भट्ट, अभिजीत दुबे, एम एस मिश्रा, बद्री देवांगन व बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply