सूरजपुर,25 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। प्रेमनगर के नवनिर्वाचित विधायक भूलन सिंह मरावी ने गांव-गांव जाकर मतदाताओं का आभार जताया है।गृह ग्राम पटना में तो वे घर-घर पहुंच कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बड़ी जीत दिलाने वाले साल्ही गांव में स्वागत कार्यक्रम के दौरान बूथ के कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर स्वागत के लिए पारंपरिक शैला सुगा नृत्य भी किया गया जहां लोग उमड़ पड़े थे। नवनिर्वाचित विधायक को अपने बीच पाकर लोगों ने खूब रंग गुलाल खेला और आतिशबाजी की गई जिससे होली व दिवाली जैसा माहौल बना रहा।
रविवार को विधायक भूलन सिंह मरावी का गृह ग्राम पटना में स्वागत कार्यक्रम रखा गया था जहां लोग उनका भव्य स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े थे। इस दौरान विधायक श्री मरावी ने भी गांव मोहल्ले में जाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और विजयी बनाने के लिए लोगों का आभार जताया। इस दौरान आयोजित स्वागत सभा में उन्होंने कहा कि आप लोगों का चुनाव में अपार स्नेह मिला जिससे मैं विधानसभा का सदस्य बना हूं।क्षेत्र के विकास के लिए अब काम करना है उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस विश्वास के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया गया है उस विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरने की कोशिश करूंगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार बनते ही मोदी की गारंटी पर काम शुरू हो गया है मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। किसान युवा महिलाओं सभी के उत्थान के लिए काम होंगे, क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रदेश का भी विकास तेजी से होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में भाजपा पर आप लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है यह विश्वास कायम रखते हुए लोकसभा चुनाव में भी अपार स्नेह देवें और देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाकर देश व प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई तक पहुंचाएं। स्वागत समारोह में मण्डल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ,रामाशिरोमणी साहू सुरेन्द्र राजवाड़े, महामंत्री सुमंत साहू,राजेंद्र सिंह, अशोक यादव, सतवीर, किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष रामकरण साहू जिला कार्यालय प्रभारी राजेश्वर तिवारी,दरोगा सिंह,अजय सिंह सुरेश मरकाम, संत साहू अनन्त जयसवाल रितेश जयसवाल महादेव सिंह कवल साय राजालाल बूथ अध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर धर्मेंद्र सिंह जय सिंह, सुलेंदर एक्का दुधराज सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छिदिंया व साल्ही बूथ के
कार्यकर्ता हुए सम्मानित
चुनाव के दौरान भाजपा मंडल रामानुजनगर द्वारा बड़ी जीत दिलाने वाले बूथ को सम्मानित करने की घोषणा किया गया था जिसके तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छिदिंया गांव को 51000 से सम्मानित किया गया।दूसरे स्थान आने वाले साल्ही गांव को 25 हजार का सम्मान भाजपा द्वारा दिया गया।यह सम्मान राशि स्वागत समारोह के दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी के हाथों बूथ के कार्यकर्ताओं को दिया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur