Breaking News

मदुरै@काशी तमिल संगमम 5.0 का नमोघाट पर भव्य आगाज…

Share


2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को कोई नहीं रोक सकता : उपराष्ट्रपति


मदुरै,28 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक,आध्यात्मिक और सभ्यतागत रिश्तों को नई ऊंचाई देने के लिए शनिवार को काशी तमिल संगमम 5.0 का नमोघाट पर आगाज हुआ। 12 दिसम्बर तक चलने वाले 15 दिवसीय संगमम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और बटन दबाकर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि 2047 के विकसित भारत के हमारे लक्ष्य को रोकने की शक्ति किसी देश में नहीं है। अर्थव्यवस्था के साथ हमें अपनी परंपराओं के साथ आगे बढ़ना होगा। केवल विकसित होना हमारा लक्ष्य नहीं,विकसित तो हम होंगे ही लेकिन अपनी संस्कृति, सभ्यता को अपनाते हुए। इस साल काशी तमिल संगमम में चौदह सौ लोग भाग लेंगे ये हमें बहुत संतुष्टि देता है। आप काशी विश्वनाथ से प्रार्थना करते हुए तमिलनाडु को राष्ट्रीयता की तरफ लेकर जाइये। सभी के लिए अपनी मां,मातृभाषा, धर्म उनके रूह के निकट है इसलिए हम सभी भाषा,संस्कृति, धर्म को स्नेह की भाषा से देखते हैं। हम सभी के चिंतन एक हैं। हिंदू ग्रंथ पढ़ें उपराष्ट्रपति ने कहा कि तमिलनाडु में सभी के मन में काशी को लेकर अलग स्थान है, काशी यात्रा तथा बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करना है।
तमिलनाडु से यहां बुनकर शताब्दियों पहले आए थे तथा यहां से निर्यात को भी बढ़ावा दिया था। तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने अपने जीवन के अधिकतम काल इसी काशी में व्यतीत किए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा दूर करेंगे,हमारा हौसला बुलंद और इरादा अडिग : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,28 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण को संसद और विधानसभाओं …

Leave a Reply