Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी का सरकार पर हमला…बोले-वोट चोरी छिपाने के लिए ला रहे परिसीमन बिल,850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर

Share


नई दिल्ली,28 नवम्बर 2026। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने 850 के आंकड़े को भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए कहा कि सरकार लोकसभा की सीटें बढ़ाने के नाम पर चुनावी व्यवस्था को अपने हिसाब से बदलना चाहती है। राहुल ने आरोप लगाया कि चुनाव में कथित वोट चोरी के आरोपों से बचने और सत्ता बनाए रखने के लिए यह नया रास्ता तैयार किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 850 के इस आंकड़े को याद रखें। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी लोकसभा में 543 सीटें हैं,लेकिन सरकार इन्हें बढ़ाकर 850 करना चाहती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब महिला आरक्षण विधेयक पहले ही पारित हो चुका है और इसे लागू किया जा सकता है,तो फिर सीटों की संख्या 850 करने की जरूरत क्यों है? राहुल के मुताबिक,महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का मकसद देश का चुनावी नक्शा नए सिरे से तैयार करना है। उन्होंने दावा किया कि इससे भाजपा को अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने का मौका मिलेगा।
राहुल ने 850 को लोकतंत्र
की हत्या का नंबर क्यों बताया?

राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए 850 के आंकड़े को भारतीय लोकतंत्र की हत्या से जुड़ा नंबर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को देश का चुनावी नक्शा अपनी पसंद से बदलने का मौका मिल सकता है। राहुल ने कहा कि इससे भाजपा उन समुदायों का प्रतिनिधित्व कमजोर कर सकती है, जो उसका विरोध करते हैं। साथ ही,विपक्ष के कुछ खास नेताओं को निशाना बनाने का रास्ता भी खुल सकता है।
परिसीमन आयोग की
संरचना पर राहुल ने आरोप लगाए?

राहुल ने कहा कि प्रस्तावित परिसीमन आयोग में ज्ञानेश कुमार सदस्य होंगे। उनके आरोप के मुताबिक,आयोग में एक पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज का चयन प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह करेंगे,जबकि तीसरे सदस्य को चुनने की जिम्मेदारी ज्ञानेश कुमार की होगी। राहुल ने दावा किया कि इस व्यवस्था से आयोग पर सरकार का पूरा नियंत्रण हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार के फैसलों को अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकेगी। राहुल ने चुनाव आयोग पर भी सरकार के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने दावा किया कि चुनाव आयोग के अनुसार,2024 में 14 करोड़ ऐसे लोगों ने मतदान किया, जो वोट देने के पात्र नहीं थे। उन्होंने इसे चुनाव की वैधता पर सवाल उठाने वाला मुद्दा बताया। राहुल ने जम्मू-कश्मीर में सीटों के पुनर्गठन, बिहार में मतदाता सूची से नाम हटाने,असम में चुनावी ढांचे में बदलाव और पश्चिम बंगाल में 100 से अधिक सीटें चोरी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पास ज्ञानेश कुमार से जुड़ी जानकारी है, जिसे जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। राहुल ने अपने सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि 80 प्रतिशत भारतीय और करीब 100 प्रतिशत युवा मानते हैं कि चुनावों में गड़बड़ी होती है। ये सभी आरोप राहुल गांधी के हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा दूर करेंगे,हमारा हौसला बुलंद और इरादा अडिग : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,28 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण को संसद और विधानसभाओं …

Leave a Reply