Breaking News

रायपुर@सीबीआई टीम सौरभ चंद्राकर को लेकर रायपुर पहुंची

Share


6 हजार करोड़ के सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी,आज होगी स्पेशल कोर्ट में पेशी
रायपुर,03 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम लेकर रायपुर पहुंची। उसे फ्लाइट ई6 2307 से दिल्ली से रायपुर लाया गया। उसे एयरपोर्ट के गेट नंबर-2 से ले जाने की तैयारी थी,लेकिन मीडियाकर्मियों की मौजूदगी के कारण उसे गेट नंबर-1से बाहर निकाला गया। इसके बाद अधिकारी उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए एयरपोर्ट की लाइट भी बंद हो गई थी। सौरभ पर करीब 6 हजार करोड़ रुपए के सट्टा घोटाले में शामिल होने का आरोप है। सीबीआई उसे ओमान से प्रत्यर्पण के बाद भारत लेकर आई है। सोमवार को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर उसे सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल चोपड़ा ने यह आदेश दिया। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि आरोपी को 4 नवंबर 2026 या उससे पहले रायपुर की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाए। बता दें कि महादेव सट्टा ऐप से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस मामले से जुड़ी 13 स्नढ्ढक्र जांच के लिए सीबीआई को सौंपी थीं। इनमें से 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। इसके अलावा श्वष्ठ भी मनी लॉन्डि्रंग के एंगल से जांच कर रही है और सौरभ के खिलाफ अभियोजन शिकायत दाखिल कर चुकी है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि..कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में सभी राज्यों में प्रथम

Share रायपुर,03 नवंबर 2026। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply