Breaking News

नई दिल्ली@भारत ने सोमालिया के तट के पास समुद्री लुटेरों से अपहृत जहाज ‘अजिनी’ छुड़ाया

Share


नई दिल्ली,03 नवंबर 2026। भारतीय नौसेना ने सोमालिया के तट के पास 48 घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन में कमांडो कार्रवाई करके सशस्त्र समुद्री लुटेरों के कब्जे से मछली पकड़ने वाले अपहृत जहाज ‘अजिनी’को मुक्त कराया है। जहाज पर सवार चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया और ऑपरेशन के दौरान किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दरअसल, पिछले महीने की शुरुआत में सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास सशस्त्र समुद्री लुटेरों के एक समूह ने नौसेना को मछली पकड़ने वाले जहाज‘अजिनी’का अपहरण कर लिया था। यह हाईजैकिंग बड़ा समुद्री सुरक्षा खतरा था, जिसमें इस बात की संभावना थी कि इस जहाज का इस्तेमाल इस इलाके में मर्चेंट शिपिंग पर और समुद्री डाकुओं के हमले करने के लिए ‘मदर शिप’के तौर पर किया जा सकता है। इसकी सूचना मिलने पर भारतीय नौसेना ने मिशन पर तैनात एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए तत्काल रवाना किया। इसमें एक समुद्री निगरानी विमान का भी सहयोग लिया गया। नौसेना के कैप्टन विवेक मधवाल ने बताया कि आपसी तालमेल से लगातार निगरानी के बाद जहाज का पता लगाया गया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। नौसेना ने अपहृत जहाज की गतिविधि को सीमित करने और उसे भागने से रोकने के लिए सुनियोजित गैर-घातक उपाय अपनाया। भारतीय नौसेना ने त्वरित और सुव्यवस्थित सामरिक कमांडो कार्रवाई करते हुए जहाज को अपने नियंत्रण में लिया।


Share

Check Also

श्रीनगर@श्रीनगर से सांसद मेहंदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ी,जनसभा में सांसद पद से इस्तीफे का ऐलान

Share श्रीनगर,03 नवंबर 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने पार्टी …

Leave a Reply