Breaking News

रायपुर@नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का मंथन…कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जुटे मंत्री

Share


सांसद-विधायक,कार्ययोजना को लेकर चर्चा जारी
रायपुर,03 नवंबर 2026। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में चुनाव कार्ययोजना को लेकर बैठक चल रही है। इसमें प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए हैं। बैठक में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति तैयार करने और संगठन की भूमिका पर चर्चा की जा रही है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती,प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,अखिलेश सोनी और डॉ. नवीन मार्कंडेय मौजूद हैं। इनके अलावा सांसद-भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता संतोष पांडेय,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री,सांसद, विधायक और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी की तैयारियों को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है। इसमें निकाय क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने,चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। प्रदेश संगठन के नेतृत्व में हो रही इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच चुनावी कार्ययोजना को लेकर समन्वय बनाने पर भी जोर है।
बैठक में होने वाले फैसलों और तैयार होने वाली रणनीति के आधार पर पार्टी आगे की चुनावी गतिविधियों को गति देगी।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि..कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में सभी राज्यों में प्रथम

Share रायपुर,03 नवंबर 2026। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ …

Leave a Reply