Breaking News

नई दिल्ली@भारत ने कभी जीएम उत्पादों के आयात की अनुमति नहीं दी,डेयरी क्षेत्र भी नहीं खोलेगा : पीयूष गोयल

Share


नई दिल्ली,03 नवंबर 2026। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि भारत ने किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में अपने डेयरी क्षेत्र को विदेशी कंपनियों या अन्य देशों के लिए नहीं खोला है और न ही भविष्य में आनुवंशिक रूप से संशोधित उत्पादों के आयात की अनुमति देगा। गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में किरोड़ीमल कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत ने किसी भी संवेदनशील वस्तु पर ‘‘कभी भी’’समझौता नहीं किया है और व्यापार समझौतों में हमेशा अपने किसानों, मछुआरों तथा सूक्ष्म,लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के हितों की रक्षा की है।’’उन्होंने व्यापार समझौतों से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा,‘‘हम कुछ कृषि उत्पादों और कुछ ऐसी वस्तुओं के मामले में बाजार खोलने को लेकर बहुत संवेदनशील हैं जिनमें हमारी मजबूत स्थिति है, जैसे समुद्री उत्पाद। हम अपना डेयरी क्षेत्र खोलने को लेकर बहुत संवेदनशील हैं। वास्तव में,आज तक हमने किसी के लिए भी डेयरी क्षेत्र नहीं खोला है। वाणिज्य मंत्री ने कहा,‘‘हम भारत में किसी भी जीएम उत्पाद को आने देने के मामले में बहुत संवेदनशील हैं। हमने कभी इसकी अनुमति नहीं दी है और भविष्य में भी ऐसा नहीं करेंगे। हम अपनी धार्मिक संवेदनशीलताओं को लेकर भी सतर्क हैं।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘अक्सर विदेशों में डेयरी उत्पाद बनाने के दौरान बछड़े के मांस या ‘रेनेट’ का इस्तेमाल किया जाता है…हम भारत में इसकी अनुमति नहीं देते हैं।


Share

Check Also

श्रीनगर@श्रीनगर से सांसद मेहंदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ी,जनसभा में सांसद पद से इस्तीफे का ऐलान

Share श्रीनगर,03 नवंबर 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस से श्रीनगर के सांसद आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने पार्टी …

Leave a Reply