महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा खपाने ले जा रहे थे,नाकेबंदी कर पुलिस ने पकड़ा
महासमुंद,09 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 2 करोड़ 80 लाख रुपए का गांजा पकड़ा गया है। महाराष्ट्र के 2 तस्कर मिनी ट्रक में 560 किलो गांजा छिपाकर ओडिशा खपाने ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने एनएच-53 पर रेहटीखोल में नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ा। तस्करों ने खाली कैरेट के पीछे बोरियों में गांजा भरा था। पुलिस ने कुल 16 बोरियां पकड़ी हैं। पुलिस ने गाड़ी जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मुखबिर की सूचना पर
एनएच-53 में नाकेबंदी
पुलिस के मुताबिक,मुखबिर ने माजदा (रू॥ 18 ख्त्र 7546) में गांजा ले जाए जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने नेशनल हाईवे-53 पर रेहटीखोल के पास निगरानी बढ़ाई और आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए और नंबर वाला वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने गाड़ी रोककर तलाशी ली। उसमें दो लड़के सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान अजय रविन्द्र पवार (30) और स्वराज महाजन (25) बताया। दोनों महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं।
कैरेट के नीचे 16 बोरियों में छिपाया था गांजा
पुलिस के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी गोलमोल जवाब देते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने वाहन के डाले में रखे कैरेट के नीचे बोरियों में गांजा छिपाकर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो कैरेट के नीचे 16 बोरियां मिलीं। हर एक बोरी में करीब 35-35 किलो गांजा भरा हुआ था। तौल करने पर गांजे की कुल मात्रा 560 किलो निकली। पुलिस ने गांजे को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
2 करोड़ 80 लाख का गांजा जब्त
जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। ये कार्रवाई एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त थी।
ओडिशा से महाराष्ट्र
ले जा कर खपाना था गांजा
पूछताछ में आरोपियों ने गांजा ओडिशा के बरहमपुर से लोड कर महाराष्ट्र के जलगांव ले जाना बताया। पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है। गांजा कहां से लाया गया था, इसकी आपूर्ति में कौन-कौन शामिल हैं और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इन बिंदुओं पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। सिंघोड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ढ्ढढ्ढ)(सी) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
2.95 करोड़ रुपए
की संपत्ति जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 560 किलो गांजा, करीब 15 लाख रुपए कीमत का आयशर माजदा वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपए है। वाहन और मोबाइल समेत कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 2 करोड़ 95 लाख 8 हजार रुपए बताया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार,जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसमें गांजे के स्रोत से लेकर उसकी आपूर्ति और अंतिम गंतव्य तक निगरानी रखने के साथ वित्तीय जांच भी की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur