Breaking News

धमतरी@धमतरी में संदिग्ध हालत में मिले 4 लड़कियां-7 लड़के

Share


सेक्स रैकेट की शिकायत पर दबिश,ग्रामीण बोले…सरगना पर कार्रवाई हो,वरना करेंगे आंदोलन


धमतरी,01 अक्टूबर 2026। धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई में 4 लड़कियों और 7 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद 7 बालिग लड़कों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। लड़कियों को छोड़ दिया गया है। वहीं,गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें मकान में पिछले 3-4 साल से देह व्यापार की गतिविधियां चलने का शक था। वहां रात के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने स्क्क कार्यालय पहुंचकर मुख्य सरगना की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं और अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। श्यामतराई गांव में एक मकान में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को दबिश दी। पुलिस को मौके पर 4 लड़कियां और 7 लड़के मिले। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद 7 लड़कों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद ग्राम विकास समिति के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मकान में चल रही अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समिति ने बताया कि गांव में शहर से आने वाले कुछ लोग मकान बनाकर या किराए के मकान में रहते हैं। इनमें से एक मकान में संदिग्ध महिला और पुरुषों का लगातार आना-जाना देखा जा रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक,यह आवाजाही खासकर रात के समय ज्यादा रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 3-4 साल से उन्हें इस मकान में देह व्यापार जैसी गतिविधियां होने का शक था। इसी वजह से ग्रामीण लंबे समय से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने मुख्य संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


Share

Check Also

सूरजपुर/शिवप्रसादनगर@ शिवप्रसादनगर में भ्रष्टाचार का ‘कॉन्फिडेंस’ हाई! ‘खबर छापो, शिकायत करो…कुछ नहीं होगा’ का भरोसा आखिर किसके दम पर?

Share खबर छापो, शिकायत करो…हम देख लेंगे! शिवप्रसादनगर में कथित ‘कॉन्फिडेंस’ ने सहकारिता पर ही …

Leave a Reply