पहली बार ऑर्बिट में पहुंचा,26 सैटेलाइट लॉन्च किए,10 घंटे के बजाय 3 घंटे में पृथ्वी पर लौटा
नई दिल्ली,28 सितम्बर 2026। इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप’ आज 28 सितंबर को पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा। 26 सैटेलाइट भी ऑर्बिट में लॉन्च किए गए। शुरुआती योजना के तहत स्टारशिप को करीब 10 घंटे तक पृथ्वी के चक्कर लगाना था, लेकिन मिशन के दौरान किए गए रिव्यू के बाद कंट्रोलर्स ने इसे जल्दी खत्म करने का फैसला किया। इसके तहत उड़ान भरने के लगभग 2 घंटे 12 मिनट बाद रॉकेट का डीऑर्बिट बर्न पूरा किया, और मिशन शुरू होने के तीसरे घंटे के आसपास इसे प्रशांत महासागर में उतारा गया। भारतीय समया नुसार शाम 6ः16 बजे इस रॉकेट को लॉन्च किया गया था। ये स्टारशिप का 14वां टेस्ट है। इससे पहले की सभी उड़ानों में रॉकेट को सब-ऑर्बिटल ट्रैजेक्टरी तक ही सीमित रखा गया था ताकि सुरक्षा बनी रहे और ज्यादा से ज्यादा डेटा जुटाया जा सके। स्टारशिप स्पेसक्राफ्ट (ऊपरी हिस्सा) और सुपर हैवी बूस्टर (निचला हिस्सा) को कलेक्टिवली ‘स्टारशिप’ कहा जाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur