

भीड़ में परिवार से बिछड़ी महिला, पुलिस ड्रोन-सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही….
रायपुर,28 सितम्बर 2026 । रायपुर में गणेश विसर्जन झांकी निकली। झांकियां शारदा चौक से महादेवघाट तक गई। झांकी देखने जयस्तंभ चौक पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान एक एबुंलेंस फंस गई, जिसे पुलिस वालों की मदद से निकाला गया। झांकी मार्ग पर सभी तरह के वाहनों की एंट्री बंद है। दुर्ग से आई महिला परिवार से बिछड़ गई। पुलिस सहायता केंद्र की टीम उनकी मदद कर रही है। विसर्जन झांकियों को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कर रही है। डीजे और साउंड सिस्टम के इस्तेमाल को लेकर भी नियम तय किए गए हैं। वासुकी नाग और गरुड़ के बीच युद्ध की थीम पर झांकी सजाई गई। एक झांकी में यमलोक में रावण के हमले को दिखाया गया है। एक झांकी में भगवान श्री कृष्ण को गरुड़ का घमंड तोड़ते हुए दिखाया गया है।
रायपुर पर बप्पा की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे : रायपुर महापौर मीनल चौबे ने कहा कि लाखों की संख्या में लोग गणेश विसर्जन झांकी देखने पहुंचते हैं। नगर निगम रायपुर पूरी तत्परता के साथ सभी का स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि गणपति बप्पा से प्रार्थना है कि रायपुर पर उनकी कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे।
जयस्तंभ चौक पर उमड़ी लोगों की भीड़,एंबुलेंस फंसी : रायपुर के जयस्तंभ चौक पर गणेश विसर्जन झांकियां देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस दौरान एक एंबुलेंस फंस गई, जिसे पुलिस ने निकाला।
वासुकी नाग और गरुड़ के बीच युद्ध की थीम : वासुकी नाग और गरुड़ के बीच युद्ध की थीम पर झांकी, एकता मित्र मंडल-श्री शांति बाल समाज सोनकरपारा ने निकाली आकर्षक झांकी।
झांकी को लेकर उत्साह का माहौलविधायक मोतीलाल साहू
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि गणेश विसर्जन झांकी को लेकर उत्साह का माहौल है। यहां भव्य झांकियां देखने को मिल रही हैं। लोग पूरे साल इस आयोजन का इंतजार करते हैं।
भीड़ में परिवार से बिछड़ी दुर्ग की महिला
गणेश विसर्जन झांकी के दौरान कीर्ति यादव अपने परिवार से बिछड़ गईं। पुलिस सहायता केंद्र की टीम परिजनों से मिलाने के लिए उनकी मदद कर रही है। एक झांकी में भगवान श्री कृष्ण को गरुड़ का घमंड तोड़ते हुए दिखाया गया है।
व्यवस्थित तरीके से किया गया आयोजन : वर्णिका शर्मा
छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कहा कि गणेश उत्सव का आयोजन बहुत ही व्यवस्थित तरीके से किया गया है। गणपति बप्पा का यह उत्सव खुशियों से भरा आयोजन है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur