




- पावर ऑफ अटॉर्नी,नशे वाला वीडियो और गायब भुगतान—जमीन विवाद अब बना बड़ा सवाल
- कागज़ में खाली,जमीन पर दुकान—सूरजपुर की रजिस्ट्री पर बड़ा सवाल
- रजिस्ट्री में ‘खाली जमीन’,हकीकत में निर्माण—कौन छुपा गया सच?
- पिता की जमीन का खेल:कागज़ जीता,हकीकत हारी?
- जमीन गई, पैसा गायब—अब रजिस्ट्री प्रक्रिया पर उठे सवाल
- स्थल परीक्षण हुआ या नहीं? रजिस्ट्री प्रक्रिया पर गंभीर सवाल
- निर्माण छुपाकर हुई रजिस्ट्री? राजस्व नुकसान की आशंका
- पावर ऑफ अटॉर्नी से लेकर भुगतान तक—पूरा मामला जांच के घेरे में
- नशे में बना वीडियो—क्या यही ‘सहमति’ का आधार?
- कागज़ बोले—खाली है, जमीन बोले—मैं बसी हुई हूं!
- क्या रजिस्ट्री सिस्टम में जमीन देखो मत, कागज़ पढ़ो?
- सिस्टम की स्पीड तेज, सच की चाल धीमी
- रजिस्ट्री आसान, न्याय मुश्किल—सूरजपुर बना उदाहरण
- जांच के बिना नामांतरण—क्या यही नई व्यवस्था है?
- जमीन ही सहारा थी, अब वही विवाद—बुजुर्ग की न्याय की गुहार
-शमरोज खान-
सूरजपुर,25 मार्च 2026(घटती-घटना)। यहां सच जमीन पर खड़ा है…और कागज़ कह रहा है कुछ नहीं है! यहां जमीन कम और कहानी ज्यादा बिक रही है….फर्क बस इतना है कि कागज़ कुछ और कह रहा है, जमीन कुछ और! दैनिक घटती-घटना में प्रकाशित मामले के बाद अब यह जमीन विवाद एक साधारण पारिवारिक झगड़े से निकलकर पूरा ‘सिस्टम टेस्ट केस’ बन चुका है,हर नए दिन के साथ नए सवाल सामने आ रहे हैं और हर सवाल एक नई परत खोल रहा है,जहां पहले मामला केवल बेटियों,पार्षद और कथित भू-माफिया तक सीमित था,अब इसमें रजिस्ट्री प्रक्रिया,भुगतान, वीडियो इकरारनामा और प्रशासनिक भूमिका तक की जांच की मांग उठने लगी है,पहले जहां मामला बेटियों,पार्षद और कथित भूमाफिया के गठजोड़ तक सीमित दिख रहा था,वहीं अब नए तथ्यों ने इस विवाद को और गंभीर बना दिया है, इस पूरे मामले में अब चार बड़े सवाल उभरकर सामने आए हैं क्या रजिस्ट्री से पहले जमीन का सही स्थल परीक्षण हुआ? क्या जमीन की वास्तविक स्थिति छुपाई गई? क्या भुगतान पारदर्शी तरीके से हुआ? और क्या नशे में बनाया गया वीडियो ‘सहमति’ का प्रमाण हो सकता है?
रजिस्ट्री से पहले ‘जांच’ या सिर्फ ‘औपचारिकता’?- इस पूरे विवाद का सबसे महत्वपूर्ण पहलू रजिस्ट्री प्रक्रिया है, सामान्यतः किसी भी जमीन की रजिस्ट्री से पहले उसकी स्थिति, उपयोग, निर्माण और लोकेशन की जानकारी का सत्यापन किया जाना चाहिए, लेकिन इस मामले में आरोप है कि जिस जमीन की रजिस्ट्री की गई, उसे कागज़ों में “खाली भूमि” बताया गया, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग बताई जा रही है, स्थानीय स्तर पर यह कहा जा रहा है कि उस जमीन पर पहले से निर्माण मौजूद था और वह मुख्य सड़क, यहां तक कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी हुई भूमि थी, यदि यह तथ्य सही हैं, तो यह केवल एक तकनीकी गलती नहीं, बल्कि एक गंभीर चूक या जानबूझकर की गई अनदेखी का मामला बन सकता है, जब जमीन पर दुकान खड़ी हो और कागज़ में खाली दिखे, तो सवाल सिर्फ जमीन का नहीं, सिस्टम का भी उठता है।
निर्माण छुपाकर कम कीमत दिखाने का आरोप- जमीन की कीमत उसकी लोकेशन और उस पर मौजूद निर्माण से तय होती है, यदि किसी जमीन पर दुकान या अन्य निर्माण हो, तो उसकी कीमत स्वतः बढ़ जाती है, ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या जानबूझकर जमीन की वास्तविक स्थिति छुपाकर उसकी कीमत कम दिखाई गई? यदि ऐसा हुआ है, तो इससे दो तरह का नुकसान हो सकता है पहला, शासन को राजस्व की हानि और दूसरा, मूल मालिक को उचित मूल्य नहीं मिलना, कीमत कम दिखी, फायदा ज्यादा हुआ—पर नुकसान किसका हुआ, यह सवाल अब भी बाकी है।
पार्षद और कथित माफिया की भूमिका—सहयोग या साजिश?- मामले में एक और महत्वपूर्ण आरोप सामने आया है कि स्थानीय पार्षद और एक कथित भूमाफिया ने इस पूरे घटनाक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई, कहा जा रहा है कि उन्होंने बेटियों को जमीन अपने नाम कराने के लिए मार्गदर्शन दिया। यह मार्गदर्शन यदि केवल सलाह था तो अलग बात है, लेकिन यदि इसमें किसी प्रकार की रणनीति या दबाव शामिल था, तो यह मामला और गंभीर हो जाता है, जहां जनसेवा का पद जमीन के सौदे में दिखे, वहां सवाल उठना तय है।
नशे में बना वीडियो—सहमति या ‘सिचुएशन क्रिएशन’?- इस विवाद का सबसे संवेदनशील पहलू है—एक वीडियो, जिसमें पिता को जमीन सौंपने की सहमति देते हुए दिखाया जा रहा है, लेकिन पीडç¸त का कहना है कि उन्हें शराब पिलाकर नशे की हालत में यह वीडियो बनवाया गया, यहां एक बड़ा कानूनी और नैतिक प्रश्न खड़ा होता है, क्या नशे की स्थिति में दिया गया बयान वैध सहमति माना जा सकता है? अगर शब्द होश में नहीं बोले गए, तो क्या उन्हें सच माना जा सकता है? यह वीडियो अब पूरे मामले का केंद्र बन गया है, लेकिन उसकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल हैं।
भुगतान का रहस्य—जमीन गई, पैसा कहां गया?- जमीन के किसी भी लेन-देन में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है उसका भुगतान, लेकिन इस मामले में पीडत का कहना है कि उन्हें एक भी रुपया प्राप्त नहीं हुआ, यदि यह सच है, तो यह मामला और भी गंभीर हो जाता है, क्योंकि रजिस्ट्री के दौरान भुगतान का स्पष्ट रिकॉर्ड होना चाहिए, बैंक ट्रांजैक्शन या अन्य प्रमाण मौजूद होने चाहिए, लेकिन यदि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है, तो यह सवाल उठता है कि पैसा आखिर गया कहां? सौदा पूरा हुआ जमीन चली गई पर पैसा गायब—यह कहानी अधूरी क्यों है?
सिस्टम पर सवाल—क्या प्रक्रिया पर्याप्त है?- यह पूरा मामला केवल व्यक्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक प्रक्रिया की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा करता है, क्या रजिस्ट्री प्रक्रिया में जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच की जाती है? क्या दस्तावेजों की सत्यता का गहराई से परीक्षण होता है? क्या मूल मालिक की स्थिति और सहमति की पुष्टि होती है? यदि इन सवालों का जवाब “नहीं” की ओर जाता है, तो यह संकेत है कि सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है, अगर प्रक्रिया सिर्फ कागज़ तक सीमित है, तो जमीन पर सच कौन देखेगा?
पुलिस की भूमिका—कार्रवाई या इंतजार?– मामले में यह भी सामने आया है कि पीडç¸त पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, यह स्थिति भी कई सवाल खड़े करती है क्या जांच चल रही है? क्या सबूतों की पुष्टि की जा रही है? या फिर मामला अभी भी शुरुआती स्तर पर है? जब शिकायत हो जाए और कार्रवाई न दिखे, तो सवाल खुद-ब-खुद खड़े हो जाते हैं।
मामला जितना दिख रहा, उससे ज्यादा गहरा- इस पूरे घटनाक्रम को यदि समग्र रूप से देखा जाए, तो यह केवल जमीन का विवाद नहीं है, इसमें कई स्तर शामिल हैं, पारिवारिक विवाद, दस्तावेजी प्रक्रिया, आर्थिक लेन-देन और प्रशासनिक भूमिका यह सभी पहलू मिलकर इसे एक जटिल मामला बना देते हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
कागज़ और हकीकत के बीच की दूरी- सूरजपुर का यह मामला हमें यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या कागज़ पर लिखा सच ही अंतिम सच है? या जमीन की वास्तविक स्थिति भी उतनी ही महत्वपूर्ण है? यह मामला केवल एक व्यक्ति या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए एक परीक्षा है, कागज़ कहता है—सब सही हैज्जमीन कहती है—सच कुछ और हैज्अब फैसला किस पर होगा?
अंतिम व्यंग्य- “रजिस्ट्री में जमीन खाली थी मीन पर दुकान खड़ी थीज् पैसा कहीं नजर नहीं आयाज्और सिस्टम अब भी कह रहा है—‘प्रक्रिया पूरी है’!”
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur