Breaking News

रायपुर@महादेव सट्टा…सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ की संपत्तियां अटैच

Share


सट्टे के पैसे से खरीदा था बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट,दुबई में 18 प्रॉपर्टी जब्त

रायपुर,25 मार्च 2026। महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां ED ने अटैच कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय के रायपुर जोनल ऑफिस ने 24 मार्च को मनी लॉन्डि्रंग निवारण अधिनियम 2002 के तहत कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें 18 संपत्तियां दुबई में, 2 संपत्तियां नई दिल्ली में,इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1700 करोड़ रुपए हैं। इसमें बुर्ज खलीफा का अपार्टमेंट भी शामिल है। जांच में ये बात सामने आई है कि सौरभ ने सट्टे के पैसे से ये लग्जरी बंगले कार खरीदे थे। बता दें कि ED सट्टे से जुड़े आरोपियों को भगोड़ा घोषित किए जाने की प्रक्रिया भी कर रही है।
दुबई के प्राइम लोकेशन पर थी लग्जरी प्रॉपर्टी : ED के मुताबिक, अटैच की गई विदेशी संपत्तियां दुबई के प्राइम लोकेशन पर स्थित हैं, जिनमें Dubai Hills Estate (Hills View, Fairway Residency, Sidra) में लग्जरी विला और अपार्टमेंट, Business Bay औरSLS Hotel & Residences में हाई-एंड अपार्टमेंट और बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट शामिल है।
मुख्य आरोपी से जुड़ी बताई गई संपत्तियां : श्वष्ठ के अनुसार, ये संपत्तियां महादेव ऑनलाइन बुक ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हैं, जिन्हें उनके और उनके सहयोगियों के नाम पर कंट्रोल किया जा रहा था। इनमें विकास छपारिया, रोहित गुलाटी, अतुल अरोड़ा, नितिन तिब्रेवाला और सुरेंद्र बागड़ी शामिल हैं।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply