एमसीबी/चिरमिरी,22 मार्च 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एमसीबी जिले के वरिष्ठ नेता प्रदीप सलूजा को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है, इस नियुक्ति से जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।
जिले से इकलौते नेता जिन्हें मिला अवसर- प्रदीप सलूजा एमसीबी जिले के ऐसे इकलौते भाजपा नेता हैं जिन्हें प्रदेश कार्यसमिति में स्थान मिला है, हालांकि मनेंद्रगढ़ विधायक को भी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है, लेकिन विधायक के अतिरिक्त किसी अन्य नेता में प्रदीप सलूजा ही एकमात्र हैं जो अब प्रदेश स्तर की बैठकों में भागीदारी करेंगे।
संगठन में लंबे अनुभव का मिला सम्मान- प्रदीप सलूजा लंबे समय से भाजपा संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं, संयुक्त कोरिया जिले से लेकर वर्तमान एमसीबी जिले तक उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, उनके अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर- इस नियुक्ति के बाद एमसीबी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और गर्व का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदीप सलूजा के प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने से जिले की आवाज प्रदेश स्तर तक और मजबूती से पहुंचेगी।
संगठन को मिलेगा मजबूती- राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रदीप सलूजा की नियुक्ति से न केवल एमसीबी जिले में संगठन मजबूत होगा, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी जिले का प्रतिनिधित्व प्रभावी ढंग से हो सकेगा, उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और योजनाओं को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur