Breaking News

रायपुर@नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर फिरा पानी…जवानों ने 4आईईडी किया बरामद,4 नक्सली स्मारक भी ध्वस्त

Share


रायपुर,15 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के अंत का काउंट डाउन जारी है। जगंल क्षेत्र में जवानों की टीम लगातार अभियान चला रही है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जवानों को सफलता हाथ लगी। हापाटोला-बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों के डंप में छिपाए गए कई आईईडी, नक्सली वर्दी और अन्य सामाग्री बरामद की गई है। वहीं कलपर-आमाटोला में नक्सलियों के 4 स्मारकों पर जवानों ने धवस्त किया है। जानकारी के मुताबिक, डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम 15 मार्च को छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान ग्राम हापाटोला-बीनागुंडा के जंगल-पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डम्प से 3 प्रेशर कुकर आईईडी और 1 पाइप आईईडी बरामद किया गया। इसके अलावा बिजली वायर का बंडल,नक्सली वर्दी,फटाखा, नक्सल साहित्य सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। वहीं ग्राम कलपर और आमाटोला में बनाए गए 4 नक्सली स्मारकों को भी जवानों ने ध्वस्त कर दिया। सर्चिंग के दौरान डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने हापाटोला और बिनागुंडा के जंगल में नक्सली डंप बरामद किया। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए बिछाए आईईडी को बरामद किया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना पड़ा महंगा

Share ,छात्रा से 29 हजार की ठगी-संवाददाता-अम्बिकापुर,12 जून 2026 (घटती-घटना)। पुराना सोफा बेचने के लिए …

Leave a Reply