Breaking News

कोरिया@ठाकुर अजय सिंह हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव व विदाई समारोह का भव्य आयोजन, 33 मेधावी विद्यार्थियों सहित पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान

Share


-संवाददाता-
कोरिया,14 मार्च 2026 (घटती-घटना)। स्थानीय ठाकुर अजय सिंह हाईस्कूल में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव सह विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पूर्व विद्यार्थियों तथा शिक्षा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर उत्सव के माहौल में सराबोर रहा और विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के आगमन और उनके पुष्पगुच्छ से स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ के सामूहिक गायन से वातावरण में देशभक्ति और क्षेत्रीय गौरव की भावना का संचार हुआ। विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय एम.आर. ठाकुर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
वक्ताओं ने साझा किए विचार
अजय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर और विद्यालय की प्राचार्या पार्वती यादव ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय का संचालन अजय शिक्षा समिति के कुशल मार्गदर्शन में हो रहा है और इसका उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक और बौद्धिक वातावरण प्रदान करना है।
इनका रहा विशेष योगदान
कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्यवस्थापक मनीष कुमार सिंह, प्राचार्या पार्वती यादव, दीपा सिंह, सुनीता ठाकुर, बबीता सिंह, रानू गुप्ता, महेंद्र राजवाड़े, प्रीति पैकरा, स्नेहा पैकरा, रेशमी राजवाड़े, आर्ची गुप्ता और खुशी शेख का उल्लेखनीय योगदान रहा, कार्यक्रम का संचालन संवर्त कुमार ‘रूप’ ने किया, जबकि सह संचालन स्नेहा पैकरा और खुशी शेख ने किया, समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों और उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा और संगठन की मजबूती के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, गीत और समूह प्रस्तुतियां शामिल थीं, इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया और उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
शिक्षा समिति और शिक्षकों का सम्मान
समारोह के दौरान अजय शिक्षा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और शिक्षकों को विद्यालय के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
33 मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
कार्यक्रम में पिछले वर्ष प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले 33 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इनमें प्रमुख रूप से आयुष राजवाड़े, उत्कर्ष ठाकुर, ममता राजवाड़े, दिव्या राजवाड़े, रौनक सिंह, खुशबू यादव, आदित्य राजवाड़े, सुनैना बखला, पंकज कुमार राजवाड़े, प्रत्युषा शर्मा, आकाश यादव, रितेश कुमार, रुस्तम राजवाड़े, प्रतीक राजवाड़े, प्राची यादव, आंचल यादव, नैतिक सिंह, गुलशन राजवाड़े, स्नेहा यादव, लक्ष्य कुमार साहू, प्रियांशु यादव, सोनू सिंह, कृष्णा, स्वरा रजक, आयुष कुमार, गरिमा सिंह, निष्ठा सिंह, राशि गोयन, उज्ज्वल, काम्या राजवाड़े, साम्या खातून, आकांक्षा और तुलसी राजवाड़े शामिल रहे।
पूर्व विद्यार्थियों का भी हुआ सम्मान
विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले 6 पूर्व विद्यार्थियों को भी इस अवसर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इनमें तरुणी भार्गव (शिक्षिका), शशि कुमार मांझी (मोनू, पूर्व एल्डरमैन नगर पालिका), चंदन ढीमर (व्यवसायी) और आशा भगत (पटवारी, राजस्व विभाग बैकुंठपुर) सहित अन्य पूर्व छात्र शामिल रहे।
10 वीं के विद्यार्थियों को दी
गई भावभीनी विदाई…

समारोह के दौरान कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्या, खुशबू, महिमा, रौनक, अनुकल और प्रिंशु को गुलाब का फूल और उपहार देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।


Share

Check Also

रायपुर@सट्टेबाजी गिरोह के मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर क्राइम ब्रांच का छापा,विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी

Share रायपुर,24 अप्रैल 2026। ऑनलाइन सट्टा एप 3 Stumps से जुड़े बड़े नेटवर्क पर रायपुर …

Leave a Reply