-संवाददाता-
मनेंद्रगढ़,13 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर के तत्वावधान में मनेंद्रगढ़ स्थित सर्कस ग्राउंड के पीछे भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, इस आयोजन में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया।
कार्यक्रम के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं,पूरे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, उपस्थित सभी लोगों ने समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया, इस अवसर पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम,सद्भाव और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज और संगठन को मजबूत करने का कार्य करते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार हमेशा समाज में एकता, सद्भाव और जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करता रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करता रहेगा,कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह,श्रीमती इंदिरा सेंगर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला महामंत्री शरण सिंह, रफीक मेमन, पूनम सिंह, अनीत दुबे, ध्रुपद चौहान, व्यंकटेश सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेंद्रगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष रामनरेश पटेल, खड़गवां अध्यक्ष युधिष्ठिर कमरो, ब्लॉक कांग्रेस मनेंद्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, समारोह में सभी ने मिलकर रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया और संगठन की मजबूती तथा समाज सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और होली की शुभकामनाओं के साथ हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur