एयरफोर्स में ही काम करती थी पत्नी,विवाद की आशंका
रायपुर,11 मार्च 2026। रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के मुताबिक, विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली। विपुल हरियाणा के रहने वाले थे और रायपुर में तैनात थे। छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन से जुड़े दायित्व भी संभाल रहे थे। 11 मार्च की सुबह घर में बेडरूम में उनका शव पंखे से लटका मिला। सबसे पहले घर की मेड ने देखा और पुलिस को सूचना दी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उस समय दूसरे कमरे में उनके दोनों बच्चे सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी काम के सिलसिले में दिल्ली गई हुई थीं। दोनों की 2014 में लव मैरिज हुई थी। पत्नी पहले एयरफोर्स में काम करती थीं और फिलहाल आईटी सेक्टर में कार्यरत हैं। शुरुआती तौर पर पत्नी से विवाद में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने विपुल का मोबाइल जब्त किया है, जिसकी जांच एफएसएल टीम कर रही है।
परिवार के सदस्य पहुंचे रायपुर
जानकारी के मुताबिक,विंग कमांडर विपुल यादव हरियाणा के रहने वाले थे,लेकिन मूल रूप से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में उनका रहना था। पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव भी एयरफोर्स में में अधिकारी थीं। इस्तीफा देकर वह आईटी सेक्टर कंपनी में जॉब कर रही है। विपुल-अर्जिता का 9 साल का बेटा और 7 साल की बेटी है। जो रायपुर में पिता के साथ ही रहते थे। जिस समय विपुल ने घर पर आत्महत्या की उनकी पत्नी दिल्ली में थी। पति के मौत की खबर सुनने के बाद वे दोपहर करीब 3 बजे जिला अस्पताल पहुंची। तब तक विपुल यादव के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका था।
मृतक के मोबाइल की होगी जांच
आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिलहाल दोनों ही परिवार के लोग रायपुर पहुंच गए हैं। लेकिन इस मामले में कोई भी कुछ कहने से बच रहा है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में लिया है। एफएसएल टीम और पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur