Breaking News

सोनहत/कटगोड़ी@ कटगोड़ी में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह फाग प्रतियोगिता में गायकों ने बांधा समां

Share

-संवाददाता-
सोनहत/कटगोड़ी,07 मार्च 2026(घटती-घटना)। विकासखंड के कटगोड़ी क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल द्वारा होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित पारंपरिक फाग प्रतियोगिता कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही,जिसमें स्थानीय फाग मंडलियों और गायकों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से पूरे माहौल को फागुनी रंग में रंग दिया। ढोलक और मंजीरों की थाप पर गूंजते फाग गीतों ने उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता,जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की बौछार
फाग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली मंडलियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कलाकारों ने पारंपरिक होली गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार (विजेता टीम)-5,100 नकद राशि
द्वितीय पुरस्कार (उपविजेता टीम)- 2,100 नकद राशि
तृतीय पुरस्कार -1,100 नकद राशि पुरस्कार

वितरण के दौरान कलाकारों का उत्साह देखने लायक था और दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी भागीदारी
इस आयोजन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा राम राजवाड़े,जिला महामंत्री मानोज साहू,जनपद सदस्य सोनिया राजवाड़े, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, इसके अलावा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए और रंगों के इस पर्व का आनंद लिया।
फागुन की मस्ती में सराबोर हुआ कटगोड़ी
पूरे कार्यक्रम के दौरान ढोलक-मंजीरों की थाप, फाग गीतों की गूंज और गुलाल की उड़ती बौछार ने वातावरण को पूरी तरह फागुनी रंग में रंग दिया, होली मिलन समारोह ने क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी और जनपद अध्यक्ष आशा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया,इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा राम राजवाड़े और जिला महामंत्री मानोज साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे, कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने उपस्थित कार्यकर्ताओं,ग्रामीणों और पत्रकारों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
लोक संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम
जनपद अध्यक्ष आशा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम,भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है,उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी लोक परंपराओं और संस्कृति को जीवित रखने का कार्य करते हैं, वहीं जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी ने फाग गायकों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए सभी को होली की बधाई दी और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की,उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों को भी गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।


Share

Check Also

कोरिया/सोनहत@करोड़ों का काला सोना,प्यासा कटगोड़ी का कोना-कोना

Share आखिर सामाजिक सरोकार क्यों भूला एसईसीएल ? सीएसआर से क्षेत्र के विकास कार्यों को …

Leave a Reply