Breaking News

सोनहत@ सोनहत थाने में बिखरे होली के रंग,पुलिस और जनता के बीच बढ़ी नजदीकी

Share

होली मिलन समारोह में दिखा पुलिस का संवेदनशील चेहरा,‘कम्युनिटी पुलिसिंग’ के पहल की हुई सराहना
-संवाददाता-

सोनहत,07 मार्च 2026 (घटती-घटना)। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर सोनहत थाने में एक अनोखा और आत्मीय माहौल देखने को मिला। शांति और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वाली पुलिस इस बार जनता के साथ रंगों के उत्सव में भी शामिल होती नजर आई। थाना परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने एक साथ मिलकर गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं, इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच भरोसे और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत किया, जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।
सामुदायिक पुलिसिंग का अनूठा उदाहरण
यह आयोजन केवल एक उत्सव तक सीमित नहीं रहा,बल्कि कम्युनिटी पुलिसिंग (सामुदायिक पुलिसिंग) का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया,पुलिस और जनता के बीच बने इस सौहार्दपूर्ण माहौल ने समाज में शांति, सहयोग और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जब पुलिस और समाज एक साथ मिलकर कार्य करते हैं, तब क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सामाजिक समरसता दोनों मजबूत होती हैं।
पहली बार हुआ इतना भव्य आयोजन
स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनहत थाने में पहली बार इस तरह का भव्य और व्यवस्थित होली मिलन समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे,सभी ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर होली खेली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं, लोगों का कहना था कि इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है और आपसी विश्वास मजबूत होता है।
थाना प्रभारी और स्टाफ ने दी शुभकामनाएं…
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी सोनहत और सब-इंस्पेक्टर राठिया ने थाना स्टाफ, गणमान्य नागरिकों और ग्रामीणों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं,थाना परिसर में फागुनी बयार के साथ रंगों की खुशबू फैल गई और पूरा माहौल भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया,पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना भी है, उन्होंने सभी को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश दिया।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply