Breaking News

रायपुर@आईडीबीआई बैंक के दो कर्मचारी गिरफ्तार…ग्राहकों के 55 लाख से अधिक का गबन

Share


रायपुर,07 मार्च 2026। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बैंक में जमा ग्राहकों की रकम का गबन करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आईडीबीआई बैंक शाखा चरौदा के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अलग-अलग मामलों में ग्राहकों की लाखों रुपये की जमा राशि का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पहले मामले में प्रार्थी नरेंद्र वर्मा ने थाना धरसींवा में शिकायत दर्ज कराई कि उनका और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा का खाता आईडीबीआई बैंक शाखा चरौदा में है। दोनों खातों में कुल 40 लाख रुपये जमा थे, जिन्हें फिक्स डिपॉजिट कराने के उद्देश्य से उन्होंने बैंक कर्मचारी राजा खुंटे से संपर्क किया था। राजा खुंटे ने फिक्स डिपॉजिट खोलने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतिलिपि और ब्लैंक चेक की मांग की। प्रार्थी ने विश्वास करते हुए दो ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कर उसे सौंप दिए। आरोपी ने फिक्स डिपॉजिट खाता खोलने की पावती भी दी, जिससे दंपत्ति को किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। वर्ष 2023 में प्रार्थी नरेंद्र वर्मा ने अपने खाते में 20 लाख रुपये और अपनी पत्नी मनीषा वर्मा के खाते में 20 लाख रुपये जमा कर कुल 40 लाख रुपये फिक्स डिपॉजिट कराने के लिए राजा खुंटे को दिए थे। 2 मार्च 2026 को जब प्रार्थी को निजी कार्य के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने आरोपी राजा खुंटे से फिक्स डिपॉजिट तोड़ने के लिए संपर्क किया। इस दौरान आरोपी ने बताया कि पैसे का हेरफेर हो गया है और रकम उपलब्ध नहीं है। यह सुनकर प्रार्थी और उनकी पत्नी बैंक पहुंचे और खाते की जानकारी ली।
बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि आरोपी ने दिए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग करते हुए विभिन्न तिथियों में खाते से कुल 40 लाख रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाना धरसींवा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/26 धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान प्रार्थी और उनकी पत्नी से विस्तृत पूछताछ की गई तथा बैंक से संबंधित दस्तावेज, फिक्स डिपॉजिट पावती और बैंक स्टेटमेंट का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बैंक कर्मचारी राजा खुंटे ने विश्वास में लेकर प्राप्त किए गए ब्लैंक चेक का दुरुपयोग करते हुए खातों से 40 लाख रुपये की राशि निकाल ली थी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान एक अन्य मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बैंक से जुड़े एक और आरोपी दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रार्थी गोवर्धन प्रसाद दीवान और उनकी पत्नी के खाते से 8 लाख 70 हजार रुपये तथा
्रद्यह्यश क्रद्गड्डस्र – रात में रास्ता पूछने पर युवकों ने किया हमला, बेसबॉल बैट से मारपीट का आरोप
स्वाति वर्मा के खाते से 7 लाख रुपये निकालकर कुल 15 लाख 70 हजार रुपये का गबन किया था। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजा खुंटे (35 वर्ष) निवासी ग्राम जुनवानी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार और दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी (30 वर्ष) निवासी ग्राम टेंगाभाठा थाना बेरला जिला बेमेतरा शामिल हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं अन्य खातों से भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी तो नहीं की गई है।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply