Breaking News

रायपुर@रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया

Share


हवाले का पैसा ठिकाने लगाने से पहले जब्त
रायपुर,28 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया है। जांच में पता चला है कि पूरा पैसा हवाले का था। रायपुर के ही रहने वाले मिलन शर्मा (25) जो पेशे से कलेक्शन एजेंट है। वह शुक्रवार रात (27 फरवरी) अलग-अलग इलाकों के कारोबारियों से पैसे कलेक्ट कर समता कॉलोनी पहुंचा था। साइबर पुलिस ने उसे वहीं पकड़ लिया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जांच में गाड़ी की डिक्की से कैश निकले, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच कर रही है। हवाला से जुड़े लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले आमानाका इलाके में एक कार से पौने 4 करोड़ कैश मिला था। जो हवाले का था। वहीं, शहर के 15 ऐसे इलाके है जहां से हवाले का पूरा सिंडिकेट लगातार जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ खाद माफिया से मिलीभगत करने वाले अधिकारी नहीं बचेंगे : कृषि मंत्री

Share ओवर रेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज,राहुल कृषि केंद्र का लाइसेंस …

Leave a Reply