Breaking News

अम्बिकापुर@चोरी के मामले में खरीदार सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा में अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडकर करीब डेढ़ लाख रुपए मूल्य के आभूषण और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में गांधीनगर पुलिस ने तीन आरोपियों और एक खरीदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी और चोरी का माल खरीदने के आरोप में कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अनिल दास 4 फरवरी को घर में ताला बंद कर परिवार सहित जगन्नाथ पुरी दर्शन करने गए थे। 5 फरवरी को उनके भाई सुदामा ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। वापस लौटने पर सामान का मिलान करने पर पता चला कि अलमारी में रखी सोने की चेन, चांदी का कड़ा, सोने का लॉकेट, नथनी, चांदी की पायल और दो सोने की अंगूठियां चोरी हो गई थीं। अनिल ने गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही अतुल तिग्गा उर्फ अक्की (20 वर्ष), सत्यादीप तिग्गा उर्फ टका (21 वर्ष) और राजा लकड़ा (20 वर्ष), सभी निवासी विशुनपुर खुर्द गोरसीडबरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी किए गए आभूषण ब्रह्मपारा निवासी कमल सोनी को बेचने की बात बताई। पुलिस ने तीनों आरोपियों और खरीदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply