Breaking News

सूरजपुर@ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Share


भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति
सूरजपुर,18 फरवरी 2026 (घटती-घटना)।
प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के कार्य निरंतर जारी हैं, इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18.38 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं प्रारंभ पूजन किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक,जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
ग्राम शिवनंदनपुर में 3.41 करोड़ रुपए के कार्यों का शुभारंभ
मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम शिवनंदनपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में अधोसंरचना मद अंतर्गत 3.41 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में शामिल हैं, नकना तालाब घाट निर्माण,फुटपाथ निर्माण,अटल परिसर निर्माण,आर.सी.सी.नाली निर्माण,बी.टी. रोड निर्माण कार्य इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम स्तर पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा ग्रामीणों को बेहतर आवागमन और स्वच्छता व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
14.97 करोड़ रुपए से दो प्रमुख सड़कों का निर्माण एवं चौड़ीकरण
इसके पश्चात मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े लोक निर्माण विभाग अंतर्गत आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां 14.97 करोड़ रुपए की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों का भूमिपूजन किया गया,इनमें शामिल हैंःभटगांव से अनरोखा मार्ग (6.00 किमी) लागतः 878.50 लाख रुपए,पकनी से चेन्द्रा मार्ग (5.60 किमी),लागतः 618.63 लाख रुपए इन सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा,जिससे व्यापार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर और सुरक्षित संपर्क मार्ग उपलब्ध होंगे।
मंत्री का संबोधन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है, उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य विकास की मुख्यधारा से वंचित क्षेत्रों तक आधारभूत सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि नागरिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके, मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे,स्थानीय नागरिकों ने इन विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की अधोसंरचना को नई गति मिलेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply