Breaking News

दुर्ग-भिलाई@दुर्ग गैंगरेप केस…सांसद के पूर्व-पीए समेत 2 आरोपियों का सरेंडर

Share


दुर्ग-भिलाई,13 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बी एन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। पांडेय ने लड़की को पीडब्ल्यूडी विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की थी। पीडि़ता से व्हाट्सऐप पर उसके न्यूड वीडियो मंगवाए थे। इसी का डर दिखाकर करीब 7 सालों तक रेप करता रहा। दूसरा आरोपी संजय पंडित है। जिस पर होटल और रेस्ट हाउस प्रबंध करने का आरोप है। इसने नौकरी से निकलवाने का डर दिखाकर लड़की से रेप किया था। दोनों ने 13 फरवरी को कोर्ट पहुंच कर सरेंडर कर दिया है। बता दें कि गैंगरेप की पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत दी थी। अब सभी 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
बढ़ते दबाव के कारण पहुंचे कोर्ट
गैंगरेप के 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की सक्रिय कार्रवाई और बढ़ते दबाव के कारण दोनों आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
पूछताछ के बाद हर पहलु से होगी जांच
इस मामले के सभी 6 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस अब कोर्ट से रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा सके। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।


Share

Check Also

रायपुर@डीपीआई का आदेश : जिस स्कूल के लिए जारी हुआ पोस्टिंग आदेश,वहीं करनी होगी जॉइनिंग,सभी अभ्यावेदन खारिज

Share रायपुर,27 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर डीपीआई ने कड़ा आदेश …

Leave a Reply