Breaking News

रायपुर@रायपुर में टार-फैक्ट्री में भीषण आग…5 घंटे बाद बुझी

Share


22किलोमीटर दूर से दिखा धुआं,ऑयल-केमिकल से फैली,मशक्कत के बाद पाया काबू

रायपुर,07 फरवरी 2026। राजधानी रायपुर के भनपुरी इंडस्टि्रयल एरिया स्थित टार प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। आग इतनी भीषण थी कि 22 किलोमीटर दूर से धुएं का गुब्बार उठता दिखा।
इलाके में काले बादल जैसा धुआं छाया गया था। घटना खमतराई थाना क्षेत्र की है। आग दोपहर 1 बजे लगी थी, जो शाम 6 बजे तक काबू में आई। बता दें कि फैक्ट्री में टार प्रोडक्शन का काम होता है, यहां बड़ी मात्रा में ऑयल-केमिकल का इस्तेमाल होता था जिससे आग फैली थी।
पानी का शॉर्टेज होने के कारण भड़की आग : बताया जा रहा है घटना के बाद 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची थी। 3 घंटे तक पानी की 4 टंकी खाली हो चुकी थी। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। इलाके में पानी का शॉर्टेज हुआ जिससे दूर के स्टेशन से फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच आग भड़क गई।
अचानक उठा धुआं,शॉर्ट सर्किट की आशंका : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फैक्ट्री परिसर से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जिसके बाद कुछ ही मिनटों में आग की लपटें तेज हो गईं। फैक्ट्री में तार, ऑयल, केमिकल और कई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। घटना स्थल पर मौजूद निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी-फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए तुरंत फैक्ट्री खाली कराई। जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट से घटना की आशंका जताई गई है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply