- नक्सलवाद पर लेंगे हाईलेवल मीटिंग…
- बस्तर पंडूम के समापन समारोह में होंगे शामिल
रायपुर,07 फरवरी 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच गए हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री समेत राज्य सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। अपने दौरे के दौरान वे राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार,रायपुर के होटल मेफेयर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई है,जिसमें नक्सलवाद, सुरक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 8 फरवरी को अमित शाह रायपुर में आयोजित वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।इस बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। इसी दिन वे ‘छत्तीसगढ़ क् 25 : शिफ्टिंग द लेंस’ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्क्लेव कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसके बाद 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दौरे पर जाएंगे। बस्तर में आयोजित बस्तर पंडूम महोत्सव 2026 के समापन समारोह में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यक्रम का समापन करेंगे। अमित शाह के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था और विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur