Breaking News

रायपुर@राष्ट्रपति पदक विजेता कमलोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति

Share


रायपुर,06 फरवरी 2026 । छत्तीसगढ़ सरकार ने डीआईजी पद से रिटायर हुए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कृत आईपीएस कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय का नया ओएसडी (विशेष कर्तव्य पर तैनात अधिकारी) नियुक्त किया है। उन्हें संविदा नियुक्ति दी गई है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। वो 30 दिसंबर को 2025 उप पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जारी आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। कमलोचन कश्यप की संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक साल की अवधि और आगामी आदेश तक जो भी पहले हो मान्य रहेगी। संविदा सेवा से जुड़ी शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी। पुलिस मुख्यालय में ओएसडी के रूप में कमलोचन कश्यप को नीति-निर्धारण, विशेष परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, समन्वय और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके लंबे सेवा अनुभव और मैदानी कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply