Breaking News

रायपुर@अर्जुन अमित श्रीवास्तव बने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Share


रायपुर,28 जनवरी 2026। युवा कांग्रेस के बिहार के सह-प्रभारी और मध्य प्रदेश के प्रभारी रह चुके अर्जुन अमित श्रीवास्तव को भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय प्रवक्ता/ मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति संगठन में युवाओं की भूमिका को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अर्जुन अमित श्रीवास्तव भारतीय युवा कांग्रेस के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के बाद अब उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने की नियुक्ति की घोषणा
उनकी नियुक्ति की घोषणा भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब ने की। संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि अर्जुन अमित श्रीवास्तव अपने अनुभव और ऊर्जा से संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply